फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: जानिए क्यों पदयात्रा कर रहा इंदौर का यह व्यक्ति, नेक इरादे जानेंगे तो आप भी जो जाएंगे मुरीद

Fri, 06 Dec 2024 09:17 AM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। जहां, इंदौर निवासी लक्ष्मण नामदेव ने एक अनोखी और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य देश और दुनिया में अमन-चैन कायम करना है। इस यात्रा के माध्यम से वे लोगों को शांति और सौहार्द का संदेश देना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण नामदेव इंदौर के रहने वाले एक साधारण व्यक्ति हैं। 7 जुलाई को इंदौर से शुरू हुई उनकी यह यात्रा एक विशेष मकसद के साथ है। इस पदयात्रा का नाम विश्व शांति कावड़ यात्रा है। लक्ष्मण नामदेव का कहना है, "मैंने यह पदयात्रा इसलिए शुरू की है ताकि देश-दुनिया में अमन और शांति का संदेश दिया जा सके। साथ ही, मैं यह यात्रा उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कर रहा हूं जो देश की सीमा पर शहीद हुए हैं, और उन लोगों को भी याद कर रहा हूं जो कोरोना महामारी में हमारे बीच नहीं रहे।"

लक्ष्मण की यह यात्रा करीब 4,000 किलोमीटर लंबी होगी। उनका सफर इंदौर से शुरू हुआ और वे विदिशा होते हुए अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद उनका अगला पड़ाव बोधगया होगा। लक्ष्मण अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान राम की नगरी में विश्व शांति की कामना करेंगे और फिर बोधगया में भगवान बुद्ध की तपोभूमि पर प्रार्थना करेंगे। वहां से वे अपने गृहनगर इंदौर लौटेंगे।

लक्ष्मण नामदेव की यह पदयात्रा न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह यह भी सिखाती है कि यदि इरादे नेक हों, तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें