फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: होली के बाद सीएम मोहन ने दिया 163 करोड़ का तोहफा, शमशाबाद का नाम बदलकर 'सूर्य नगर' करने का रखा प्रस्ताव

Sat, 07 Mar 2026 09:35 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

विदिशा जिले के शमशाबाद से सीएम ने बड़ा तोहफा दिया है। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने करीब 163.62 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब का भी उद्घाटन किया, जिससे अपराधों की जांच में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पीएमश्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में कुल 97 विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इनमें से 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिनकी अनुमानित लागत करीब 104.30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 41 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जो पहले ही पूर्ण हो चुके हैं और जिन पर लगभग 59.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, सिरोंज, कुरवाई, विदिशा और गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्रों में भी सड़क, भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।  पहले नदियों का पानी बहकर निकल जाता था, लेकिन अब सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे प्रदेश में सिंचित क्षेत्र बढ़ रहा है और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म शमशाबाद नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई।  क्षेत्र में नया बिजली सब-स्टेशन स्थापित करने और संजय सागर बांध तथा सगड़ बांध से सिंचाई परियोजना शुरू करने की भी घोषणा की। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि शमशाबाद का नाम बदलकर “सूर्य नगर” करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और पहचान को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें