फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: विदिशा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर चाकू से हमला, आधी सोने की चेन लूटकर फरार हुए बदमाश

Thu, 18 Jun 2026 07:59 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

विदिशा में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गईं। शहर के डॉक्टर पितलिया रोड पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूटने के लिए चाकू से हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए चेन बचाने का प्रयास किया, लेकिन छीना-झपटी के दौरान चेन टूट गई और आरोपी उसका आधा हिस्सा लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजीव नगर निवासी 62 वर्षीय विनीता गोयल रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6:15 बजे अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। डॉक्टर पितलिया रोड की एक सुनसान गली में पहुंचते ही एक्टिवा सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक युवक ने चाकू दिखाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। बदमाशों की मंशा भांपते ही विनीता ने चेन को मजबूती से पकड़ लिया। इससे नाराज आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। छीना-झपटी के दौरान चेन बीच से टूट गई और बदमाश उसका आधा हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गए।

पढे़ं:  'कांग्रेस में थी, हूं और रहूंगी', कोर्ट में बोलीं कांग्रेस विधायक निर्मला, दल-बदल मामले में फैसला सुरक्षित घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विनीता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके हाथ में टांके लगाए गए। उपचार के बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपी स्कूटी पर आते, वारदात को अंजाम देते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक आरोपी हेलमेट पहने नजर आ रहा है, जबकि दो के चेहरे खुले हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों और एंट्री पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें