फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: ये क्या हो रहा...जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही सदन में कर रहे हाथापाई, Video

Mon, 24 Mar 2025 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

नगर पालिका परिषद नीमच का सोमवार को बजट सम्मेलन बुलाया गया। सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा के स्वागत करने की बात को लेकर कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस पार्षद आपस में हाथापाई करते हुए नजर आए। नपा के बजट सत्र में हुई इस तरह के विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: MP का पहला पॉड होटल बनकर तैयार, भोपाल स्टेशन पर जल्द होगा शुरू

कांग्रेस समर्थित पार्षद हरगोविंद दीवान, सुमित्रा पोरवाल और दुर्गाशंकर भील तीनों नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा के स्वागत करने के लिए आगे आए, इतने में कांग्रेस के पार्षद योगेश प्रजापति ने आपत्ति दर्ज करवाई और कहा कि भाजपा की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के पार्षद स्वागत क्यों करें। इसी बात ने तूल पकड़ा और पार्षद हरगोविंद दीवान और योगेश प्रजापति दोनों आपस में उलझते हुए नजर आए। 

यह भी पढ़ें:  महाराज आपको सीमा रेखा लांघना ही पड़ेगा, आपके अंदर की पीड़ा और दर्द..

इस बीच ओम दीवान भी मैदान में उतर गए। करीब आधे घंटे तक सम्मेलन में गहमागहमी का माहौल रहा। अन्य पार्षदों ने पार्षदों को अलग-अलग किया। विवाद के बीच नगर पालिका का बजट पास किया गया।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें