फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: मंडी में धान बेचने आए किसानों का विरोध, इटारसी-होशंगाबाद रोड पर लगाया जाम, ये रही वजह

Tue, 04 Mar 2025 09:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले की इटारसी कृषि उपज मंडी गेट के सामने सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर अड़ाकर चक्काजाम कर दिया। किसानों द्वारा एक घंटे से सड़क पर चक्काजाम किया गया। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। इटारसी-होशंगाबाद रोड पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए।

किसानों की मांग है कि मंडी प्रशासन द्वारा धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी के अंदर नहीं लिया जा रहा है। किसानों की जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया है। किसान मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। किसानों ने कहा कि जब तक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी के अंदर नहीं लिया जाता है, तब तक किसानों का चक्काजाम जारी रहेगा।

यह समस्या 27 फरवरी से शुरू हुई, जब मंडी के नए सचिव एके परिहार ने टोकन प्रणाली लागू की। इस व्यवस्था से नर्मदापुरम संभाग के दूर-दराज से आने वाले किसान परेशान हैं। उन्हें समय पर मंडी में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इसी कारण किसानों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया।

कृषि उपज मंडी के सामने चक्काजाम के दौरान तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर और थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला किसानों से मिलने पहुंचे। मंडी सचिव एके परिहार से बातचीत करने के बाद मंडी गेट खोला गया। बड़ी संख्या में किसान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी में प्रवेश किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें