फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नीमच में कुत्तों का आतंक, एक महीने में 100 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, नसबंदी घोटाले की खुली पोल

Tue, 04 Mar 2025 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

नीमच शहर में डॉग बाइट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के आंकड़े को देखा जाए तो एक महीने में 100 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं। बढ़ते आंकडे कुत्तों के नसबंदी करने के दावे की पोल खोल रहे हैं। साल 2023 में नगर पालिका में कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए 32 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन नगर पालिका के कर्ताधर्ताओं ने जानवरों की नसबंदी करने में भी घोटाले को अंजाम दिया।

हालांकि, इस मामले की जांच चल रही है। इधर, शहर में हर रोज खूंखार कुत्ते हमले कर रहे हैं। नीमच शहर में कुत्तों की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। शहर के कीर्तिनगर में तीन बच्चों को कुत्तों ने काट लिया। इसमें से एक बच्चे को पैर पर, दूसरे को पीठ पर और तीसरे के नाक पर काट लिया। बुरी तरह से जख्मी बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार जारी है। जब यह मामला सामने आया तो नगर पालिका ने ताबड़तोड़ तरीके से कीर्तिनगर में खूंखार कुत्ते को पकड़ा।

5219 कुत्तों की नसबंदी करने का दावा
दो साल पहले रीवा की एक कंपनी को नगर पालिका ने नसबंदी करने का ठेका दिया था। लेकिन यह प्रक्रिया घोटाले की भेंट चढ़ गई। शहर में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी कुत्तों की संख्या घटने की बजाय और अधिक बढ़ गई। कुत्तों की नसबंदी में हुए घोटाले की जांच करने के लिए कांग्रेस समर्थित पार्षद योगेश प्रजापति ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से की है, जिसकी जांच चल रही है।

फिर से घोटाले किए जाने की तैयारी
नीमच शहर में पिछले महीने से फिर से कुत्तों की नसबंदी किए जाने का ठेका दिया गया है। इसमें 2300 कुत्तों की नसबंदी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। समिति के सदस्य प्रवीण मित्तल ने इस कार्य में फिर से घोटाले की आशंका जताते हुए कलेक्टर को मय दस्तावेजों के साथ शिकायत की है। मामले में नगर पालिका के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि पिछली बार नसबंदी में कैसी प्रक्रिया अपनाई गई थी, मैं उस वक्त नहीं था। कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कार्य योजना पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें