फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुरहानपुर में भवन निर्माण के लिए की गई खुदाई में मिला प्राचीन कमरा और सुरंग, देखें वीडियो

Mon, 24 Mar 2025 07:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र में खुदाई में निकली प्राचीन कालीन इमारत कहा जा रहा है कि यह इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है। किंतु मौके पर उपस्थित मकान मालिक आनंद भगत का कहना है कि यहां कोई पुरातत्व धरोहर नहीं। बल्कि 100 साल पुराना अनाज संग्रहण का एक कक्ष है।

यह भी पढ़ें: किसानों को मिलेगा मुआवजा, गुड़ी पड़वा पर होगा नव वर्ष का जश्न, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

बता दें कि जब अधिक चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि अंदर कुछ नहीं है। जबकि पास ही मौजूद क्षेत्र के पार्षद अजय बालापुरकर का कहना है कि यहां पुरातत्व धरोहर है और खुदाई करने पर कुछ अन्य राज भी और मिल सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या यहां पुरातत्व धरोहर के साथ-साथ कई गुप्त रास्ते भी है? और जिसे ध्वस्त करने की तैयारी जारी है, किंतु अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर विधायक कमलेश्वर आमरण अनशन पर पर बैठे, जातिसूचक गाली देने का आरोप

अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह निर्माण कई वर्षों पुराना है। प्लॉट मालिक ने अब इसे ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। प्लॉट मालिक का कहना है कि यह प्राचीन काल में अनाज संग्रहण का कमरा हो सकता है। आसपास के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अनदेखी के चलते इस प्राचीन कालीन कमरे में मिट्टी डालकर बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें