फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: जंगल की सैर में निकले बाघ, बाघिन और शावक, देखें वायरल वीडियो

Mon, 14 Oct 2024 07:50 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र बाघों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आसानी से आप आकर बाघ का दीदार कर सकते हैं और अपने कमरे में कैद कर सकते हैं। जहां आप को आसानी से हर जानवर यहां खुले में विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से अब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक अकेला बाघ नहीं, बल्कि बाघ की पूरी फैमिली मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है। जहां उसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है। लोग उसे खूब शेयर कर रहे हैं। जहां बाघ और बाघिन के साथ एक वयस्क सावन भी देखा जा रहा है।

हालांकि, बाघ अपनी टेरिटरी में किसी को आने नहीं देता है। लेकिन बाघ अपनी फैमिली के साथ विचरण करता हुआ देखा गया है, जिससे यह साफ साबित होता है कि यह उसी की फैमिली हो सकती है। बहरहाल, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

वहीं, मॉर्निंग वॉक पर निकले इस फैमिली को देखकर पर्यटक खूब रोमांचित हुए हैं। जहां सुबह ही यह दृश्य दिखाई दिया है। इसके बाद लोगों ने इसका फोटो खींचा और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया गया है। यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला के में गेट का बताया गया है। जहां गेट के पास ही बाघ अपनी फैमिली के साथ विचरण कर रहा था।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन के चेहरे में खुशी दिखाई दे रही है। जहां लोगों को जब ऐसे बाघों के दीदार होते हैं तो वह अपना एक्सपीरियंस दूसरों के साथ शेयर करते हैं, जिसके बाद पर्यटक और भी अधिक यहां आने के लिए रोमांचित हो जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें