फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

Sun, 20 Apr 2025 06:06 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष सेन निवासी दैगंवा नौरोजाबाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार को नौरोजाबाद के जीएम कंपलेक्स के पास हुआ। बस क्रमांक एमपी 18 जेड डी 9963 ने स्कूटी (क्रमांक एमपी 52 एस 0923) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सीधा बस के नीचे चली गई और संतोष सेन की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर मौके से फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। नौरोजाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बस चालक की लापरवाही सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें