उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत नदावन गांव मे गाय के डेढ़ साल के बच्चे को मारकर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत नदावन निवासी सुशीला चौधरी ने इंदवार थाना में दर्ज कराई। सुशीला चौधरी की शिकायत पर इंदवार थाना पुलिस ने मुकेश चौधरी पिता रामदास चौधरी उम्र 39 वर्ष, घीसल चौधरी पिता लखन साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी व बल्ला चौधरी पिता भूरा चौधरी उम्र 42 वर्ष तीनों निवासी ग्राम नदावन थाना इंदवार को गिरफ्तार किया है।
नागेंद्र सिंह( अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अपराध क्रमांक 305/24 धारा 325 बी एन एस 9 गोवंश प्रतिशेध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम क़े तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है और मृत गाय के बच्चे के अवशेष मुकेश चौधरी के घर से बरामद किया है। वहीं उमरिया पुलिस इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बता रही है।