फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

Tue, 11 Mar 2025 09:24 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

आगामी होली, रमजान और ईद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी शिवचरण बोहित एवं एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने की। अधिकारियों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में थाना प्रभारी मदन लाल मरावी, तहसीलदार सनत सिंह, सीएमओ भूपेंद्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी, व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल अग्रवाल, पार्षद संजीव खंडेलवाल, सुदामा विश्वकर्मा, कालिका प्रताप सिंह, सुशांत सक्सेना सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सौहार्द बनाए रखने की अपील
एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि होली शुक्रवार को है, जिससे दोनों समुदायों से समन्वय बनाना जरूरी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: गुस्ल के साथ देश के दूसरे बड़े उर्स की शुरुआत, रमजान महीने में होने से खास तैयारियां    

व्यापारियों व नागरिकों के सुझाव
व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने भीड़भाड़ से ट्रैफिक समस्या पर विशेष योजना की जरूरत बताई, जबकि नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की मांग रखी। पार्षदों व नागरिकों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था
थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने बताया कि होली पर सुरक्षा कड़ी रहेगी, गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात होगा। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी धर्मों के त्योहार शांति और हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की ताकि नगर में अमन-चैन कायम रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें