फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: मकर संक्रांति के दिन लोगों को लगी ठिठुरन, 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान, स्कूलों का समय बदला

Tue, 14 Jan 2025 11:13 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है।  सुबह से लोगों को सूर्य भगवान के दर्शन तक नहीं हुए हैं। श्रद्धालु सुबह से ही सोन नदी सहित आसपास की विभिन्न नदियों में स्नान करने के लिए जा रहे हैं।

उमरिया जिले का मंगलवार सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके बाद लोगों को ठिठुरन का एहसास साफ तौर पर देखा जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अब आग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि मौसम विभाग ने ठंड से बचने की लोगों को सलाह भी दी है।

पांच दिन में सबसे ज्यादा ठंड रही आज
बात करें पिछले 5 दिनों की तो पिछले 5 दिनों में सबसे ज्यादा ठंड का दिन आज ही रहा है। सुबह 9 बजे का तापमान आज मंगलवार के दिन 7 डिग्री का रहा। वहीं सोमवार के दिन यह तापमान 8 डिग्री का था।
मंगलवार 7 डिग्री
सोमवार 8 डिग्री
रविवार 8 डिग्री
शनिवार 10 डिग्री
शुक्रवार 12 डिग्री

मौसम के इस बदलते परिवेश को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल का समय परिवर्तित कर दिया है और छोटे बच्चों को स्कूल में जाने के लिए 9.00 बजे का समय निर्धारित कर दिया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि और भी अधिक इसमें ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने अभी माघ के महीने में कुछ ठंड के बढ़ने के आसार नजर आएंगे, इसलिए बूढ़े और बच्चों को घर में ही रहने की सुबह हिदायत दी जा रही है। पीछे तीन दिन में मौसम का पारा 1 से 2 डिग्री और गिर सकता है।
  मकर संक्रांति के दिन लोगों को लगी तो ठिठुरन हुआ 7 डिग्री तापमान , आग का सहारा ले रहे हैं लोग- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें