फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Road Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 06 Feb 2025 12:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर जीरो ढाबा के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शहडोल की ओर से आ रहा (MP-18-GA-3025) और उमरिया की ओर से आ रहा (MP-18-GA-5791) ट्रक  जीरो ढाबा के पास आमने सामने से टकरा गए। हादसे में उमरिया की ओर से आ रहे ट्रक में सवार दो महिलाओं और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान युवती जीवित थी और दर्द से कराह रही थी। लेकिन, एम्बुलेंस के करीब दो घंटे बाद पहुंचने से उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिसे उसने भी दम तोड़ दिया।  

घायलों को उमरिया जिला अस्पताल रेफर किया गया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर लगे जाम को हटवाया। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उमरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस  मृतकों की शिनाख्ति में जुटी हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।  

स्थानीय लोगों में नाराजगी
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे और हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें