फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया जिले में पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 04:47 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। यहां पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी गई, जिसका शुभारंभ मानपुर विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह ने किया। सेवा शुरू होते ही जिले के लिए तेज, सुरक्षित और आधुनिक हवाई यात्रा का नया विकल्प उपलब्ध हो गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान मीना सिंह ने कहा कि यह कदम उमरिया के पर्यटन और विकास को नई दिशा देगा। उनके मुताबिक जिले में आने वाले पर्यटकों को अब बांधवगढ़ से सीधे कान्हा, मैहर, चित्रकूट और जबलपुर जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंचना आसान होगा। इससे समय की बचत होगी और पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

अधिकारियों का मानना है कि इस सेवा से न सिर्फ पर्यटकों को फायदा मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों की यात्रा भी काफी सुविधाजनक हो जाएगी। डाक्यूमेंटेशन, आपात स्थिति या जरूरी यात्रा के लिए भी यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है। नई हेली सेवा से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने बिहार चुनाव हार की वजह SIR गड़बड़ी और EVM को बताया, दिग्विजय बोले-शंका सही साबित हुई

मीना सिंह ने यह भी बताया कि भविष्य में और रूट जोड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। योजना यह है कि जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी इस सुविधा को पहुंचाया जाए, ताकि यहां के लोगों को तेज परिवहन का लाभ मिल सके।

हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन तय समय और किराए के अनुसार होगा। विस्तृत समय-सारणी और टिकट दर जल्द जारी की जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस सेवा से जिले के आर्थिक विकास में नई गति आएगी और उमरिया पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बना सकेगा। उमरिया में हेलीकॉप्टर सेवा के शुभारंभ को जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह पहल आने वाले समय में क्षेत्र की प्रगति की दिशा तय करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें