फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूट्यूबर और बिग बॉस के विनर एल्विश यादव, यह मनोकामना की

Mon, 29 Sep 2025 04:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर कहा कि बहुत समय से यहां आने का सोच रहा था। आज मैंने बाबा महाकाल से बस यहीं मांगा कि जो सही लगे वही मुझे देना। वैसे जल्द मेरा नया शो आने वाला है।

बाबा महाकाल की नगरी में दर्शन करने फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव पहुंचे, जिन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन और आरती की। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव के भतीजे सिद्धार्थ यादव और पूरी टीम साथ थी, जिन्होंने सभी को बाबा महाकाल के कराए।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि की सप्तमी पर महाकाली रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में हुए दिव्य स्वरूप के दर्शन

कौन है एल्विश यादव
एल्विश यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। खासतौर से विवादों के कारण। वो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में आशिका भाटिया के साथ बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आए और इस शो के विनर भी बन गए। उन्होंने अभिषेक मल्हान को हरा दिया, जो उनकी तरह ही यूट्यूबर हैं। एल्विश की यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि, सोशल मीडिया सेंसेशन के पास अपने सफल जीवन के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को एक पारंपरिक हिंदू परिवार में हुआ था। एल्विश के पिता राम अवतार सिंह यादव एक कॉलेज लेक्चरर हैं जबकि उनकी मां सुषमा यादव एक हाउसवाइफ हैं। उनकी एक बड़ी बहन कोमल यादव भी हैं, जो शादीशुदा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें