फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: दिव्यांगजनों को कराई गई नि:शुल्क धार्मिक हवाई यात्रा, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ कीर्तिमान

Mon, 12 May 2025 07:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। यह बात कहने और सुनने में तो काफी अच्छी लगती है, लेकिन उज्जैन की समर्थ सेवा संस्थान के की ओर से दिव्यांगजनों के लिए जो कार्य किया जा रहे हैं वह वास्तव में प्रशंसा करने योग्य हैं। समर्थ सेवा संस्थान की ओर से अब तक 47 दिव्यांगजनों को नि शुल्क धार्मिक हवाई यात्रा करवाई गई है। इस कार्य के लिए संस्था के पदाधिकारियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। यह बात समर्थ सेवा संस्थान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा के प्रमाण पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही।

ये भी पढ़ें- नर्मदा जल का सपना शीघ्र होगा पूरा, शहर के मुहाने तक पहुंचीं पाइप लाइन, खत्म होगी पानी की दिक्कत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिंधी कॉलोनी अलखधाम नगर के सार्वजनिक उद्यान में संत कंवरराम की मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने समर्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क हवाई यात्रा करवाने पर बने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतों के जीवन आदर्श हमेशा अनुकरणीय होते हैं। जैसे सूर्य स्वयं जलकर हम सबको प्रकाश देता है वैसे ही संत भी स्वयं तपकर हम सबके जीवन को ज्ञान और आनंद से प्रकाशित करते हैं।



संत कंवरराम भी ऐसे ही एक महान संत थे। संत कंवरराम ने लोगों को सच्चाई और नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वे सबको साथ में लेकर चलने में विश्वास रखते थे। इस उद्यान में संत कंवरराम जी की मूर्ती की स्थापना के पश्चात सबको उनका आर्शिवाद मिलता रहेगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्याम माहेश्वरी ने दिया। उन्होंने संस्थान के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात दौलत खेमचंदानी के द्वारा संत कंवरराम जी का जीवन परिचय दिया गया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन, पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए सीट आरक्षित

इस अवसर पर सांसद आनिल फिरोजिया, विधायक आनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापती कलावती यादव, संजय अग्रवाल, किशोर खंडेलवाल, वासु केसवानी, विट्ठल नागर, दीपक बेलानी, रवि सोलंकी, महेश परियानी, गोपाल बलवानी, संतोष लालवानी, आंनद पुरोहित, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के पदाधिकारी मनीश बिश्नोई एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें