फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इंदिरा नगर में निर्माणाधीन मकान की सेंटिंग गिरने से छह मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 29 Sep 2025 09:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

इंदिरा नगर के भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें छह मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। भवन निर्माण के दौरान छत भराई कार्य के समय ये हादस हुआ। छत के लिए लगाई गई सेंटिंग अचानक गिर गई। हादसे में कई मजदूर उसके नीचे दब कर घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान में छत भरने पहुंचे मजदूर दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। उस दौरान छत भरने के लिए लगाई सेंटिंग भराकर उन पर आ गिरी और उसके नीचे दबने से करीब छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आज सुबह मकान की दूसरी मंजिल की छत भरने का काम होने वाला था और इसके लिए सेंटिंग लगाई गई थी। सुबह मजदूर छत भरने के लिए वहां पहुंचे थे। उसी दौरान एकाएक लगाई सेंटिंग भराकर उन पर आ गिरी और उसके नीचे दबने से छह मजदूर घायल हो गए। घटना होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई तथा एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें-  एमपी में 7500 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो; 8वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म

दुर्घटना में एक घायल गंभीर है। मजदूरों के साथ ठेकेदार गोपाल भी अस्पताल पहुंचा था। उसने बताया कि घायलों के नाम अजय निवासी छोटी मायापुरी, भोला निवासी निमनवासा, संदीप निवासी शाजापुर, संजू और मनीष निवासी बड़ी मायापुरी बताए। पुलिस ने बताया कि भोला को गंभीर चोट आने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त मकान सूर्यप्रकाश खटके का बताया जा रहा है। निर्माण कार्य जैन मंदिर के समीप चल रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें