फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पंचक्रोशी यात्रा के दौरान हादसा, सड़क पर बैठीं महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस ने कुचला, सिर और पैर में लगी

Fri, 25 Apr 2025 01:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

पंचक्रोशी यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु को अमलतास अस्पताल की एम्बुलेंस ने कुचल दिया। दुर्घटना गुरुवार देर शाम उस समय हुई जब महिला अपनी बेटियों के साथ सड़क किनारे बैठकर तरबूज खा रही थीं। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले चरक अस्पताल ले जाया गया, बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इंदौर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सांवेर के पास ग्राम किठौदा निवासी 60 वर्षीय मांगूबाई पति कालूसिंह पंवार अपनी दो बेटियों के साथ नागचंद्रेश्वर मंदिर से बल लेकर पंचक्रोशी यात्रा पर निकली थीं। यात्रा के दौरान वे जत्थे के साथ कालियादेह महल पड़ाव की ओर बढ़ रही थीं। पड़ाव स्थल से कुछ दूरी पर दोनों बेटियों संग सड़क किनारे तरबूज खाने बैठी थीं, तभी तेज गति से आ रही अमलतास अस्पताल की एम्बुलेंस ने उन्हें चपेट में ले लिया। पहियों में उलझने से मांगूबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद बेटियों और राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और उसी एम्बुलेंस से चरक अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, अमलतास अस्पताल द्वारा कालियादेह महल पड़ाव पर पंचक्रोशी यात्रियों के लिए शिविर लगाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी देर शाम अस्पताल पहुंच गए थे। डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद मांगूबाई को वार्ड में भर्ती किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इंदौर रोड के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
 
पैर फिसलने से घायल हुई महिला श्रद्धालु
इधर, पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव, त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में शुक्रवार सुबह एक महिला श्रद्धालु फिसलकर घायल हो गईं। शाजापुर जिले के बोलाई गांव निवासी सावित्राबाई पति मानसिंह ने बताया कि वे नागचंद्रेश्वर मंदिर से बल लेकर पिंगलेश्वर पहुंचे और वहां से दूसरे पड़ाव त्रिवेणी रात 12 बजे पहुंचे थे। सुबह स्नान के बाद मंदिर जाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे कमर, हाथ और घुटने में चोट आई। उनके साथ आए दयाराम और सौरमबाई ने उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया।

ये भी पढ़ें: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी

घबराहट और बुखार से दूसरी महिला भर्ती
इसी पड़ाव पर जावरा की वानीखेड़ी निवासी 60 वर्षीय रेशमबाई पति मानसिंह को अचानक चक्कर, घबराहट और बुखार की शिकायत हुई। देवरानी विमल कुंवर उन्हें चरक अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें भी भर्ती कर उपचार शुरू किया। दोनों महिलाओं ने बताया कि वे वर्षों से पंचक्रोशी यात्रा में भाग लेती आ रही हैं और इस बार की यात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ गया।

   
       

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें