फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: केंद्रीय मंत्री साहू ने नंदी हॉल में लगाया बाबा महाकाल का ध्यान, मंदिर व्यवस्था की जमकर की तारीफ

Sat, 31 May 2025 10:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र हैं। मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं और मनोकामना करते हैं। इतनी भीड़ के बाद भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए जो दर्शन व्यवस्था की गई है उसके लिए मंदिर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस दर्शन व्यवस्था से हम न सिर्फ भगवान के सरल सुलभ दर्शन कर पाते हैं, बल्कि उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। यह बात भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कही।



श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार में आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर चांदी द्वार से श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पूजन पुजारी राघव शर्मा ने सम्पन्न करवाया।

ये भी पढ़ें- सतना के सात कारोबारियों पर सेंट्रल GST का एक्शन, छापेमारी में पांच करोड़ की कर चोरी का खुलासा

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और एक संकल्प भी किया। दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कहीं और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एल. सोनी द्वारा श्री साहू का स्वगात व सत्कार किया गया।

विधायक भी रह चुके है मंत्री साहू
तोखन साहू एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं एवं बिलासपुर लोकसभा से सांसद हैं। साहू वर्तमान में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं। इससे पहले वह 2013 से 2018 तक लोरमी से विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें