मध्यप्रदेश में इसी साल हम तीन लाख करोड़ रुपए के इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा करके देंगे। रेलवे स्टेशन से महाकाल तक बनने वाले रोप वे का भूमि पूजन पीएम मोदी करेंगे। इस रोप वे का लाभ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- 'दो साल में यहां के नेशनल हाईवे अमेरिका से भी अच्छे होंगे', धार में बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी
ये बातें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बदनावर में उज्जैन-बदनावर सड़क के लोकापर्ण के दौरान कही। इस दौरान आपने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब में उज्जैन आया था तब मैंने सांसद अनिल फिरोजिया को कहा था कि वजन कम करो, जितना कम करोगे उतना पैसा दूंगा। मैंने जो कहा उसे पूरा भी किया। अब अनिल का वजन फिर बढ़ रहा है तो मुझे दिए हुए रोड वापस ले जाने का काम करना पड़ेगा। लेकिन आपने यह भी कहा कि हेल्थ अच्छी होनी चाहिए। अगर हेल्थ अच्छी होगी तो आप किसी भी ताकत का मुकाबला कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फोरलेन का लोकार्पण कर महाकाल मंदिर पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- बाबा के दर्शन करना मेरा परम सौभाग्य
बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया। धार जिले के बदनावर में 1352 करोड़ लागत से तैयार इस फोरलेन का निर्माण भारत माला परियोजना के तहत किया गया है। गडकरी ने कार्यक्रम में कुल 5800 करोड़ की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। भारतमाला परियोजना के तहत तैयार किए गए इस फोरलेन मार्ग का मुख्य कार्यक्रम बदनावर के ग्राम खेड़ा में होगा। लगभग 1352 करोड़ रुपए की लागत से 69.1 किलोमीटर लंबे बड़नगर-बदनावर हाईवे का निर्माण किया गया है। हाईब्रिड एन्युइटी मॉडल पर आधारित यह सड़क भारतीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाई गई है। इस पर हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। भविष्य में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस मार्ग की प्रत्येक लेन को 9 मीटर चौड़ा बनाया गया है।