फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: श्री महाकाल मंदिर में अलौकिक श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा जनसमूह; हजारों भक्तों ने किए दर्शन

Wed, 22 Apr 2026 07:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी के अवसर पर बुधवार सुबह बाबा श्री महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने इष्ट देव भगवान महाकाल के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करते रहे। प्रातः करीब चार बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। इस दिव्य आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पंचमी के अवसर पर निर्धारित समयानुसार सुबह चार बजे भस्म आरती संपन्न हुई। मंदिर के पट खुलते ही वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

ये भी पढ़ें- MP News: 42 डिग्री की गर्मी और चलती बस में आग; 50 जिंदगियों के लिए फरिश्ता बना ड्राइवर, जानें कैसी बची जान इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ के साथ जल अर्पित किया गया। पुजारियों ने भगवान का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। आज के विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल को भांग से सजाया गया, मस्तक पर ‘ॐ’ अंकित किया गया और राम नाम की माला पहनाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के इस दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

     

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें