फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हरी, काली और नीली जैकेट पहने तीन युवक दान पेटियों से चुरा ले गए रुपये, अब पुलिस कर रही जांच

Mon, 26 Jan 2026 10:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के दंगवाड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इसमें तीन नकाबपोश चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने हरी जैकेट, दूसरे ने काली जैकेट और तीसरे ने नीली जैकेट पहन रखी थी। फुटेज में तीनों युवक दान पेटियों से रुपये बोरे में भरते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़नगर तहसील के दंगवाड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर मे देर रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर में रखी तीन दान पेटियों को तोड़कर लाखों रुपए की दान राशि चुरा ली। इस चोरी को कुल पांच लोगों ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक मंदिर के अंदर दान पेटियां तोड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दो अन्य लोग बाहर रहकर रेकी कर रहे थे। सुबह जब मंदिर के पुजारी और ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्हें दान पेटियां टूटी हुई मिलीं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार प्रियंका जैन और इंगोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने हरी जैकेट, दूसरे ने काली जैकेट और तीसरे ने नीली जैकेट पहन रखी थी। फुटेज में तीनों युवक दान पेटियों से पैसे बोरे में भरते हुए नजर आ रहे हैं।

जांच में डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट और साइबर टीम जुटी
थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और साइबर टीम को जांच के लिए बुलाया है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद मंदिर समिति और ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें