फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: स्मार्ट पार्किंग से बाइक चोरी, चोरों ने पहले रेकी, फिर वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

Tue, 06 Aug 2024 02:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्मार्ट पार्किंग बनाई गई है। इस स्मार्ट पार्किंग का उपयोग मंदिर में आने वाले श्रद्धालु, मंदिर के अधिकारी और कर्मचारी करते हैं। लेकिन, स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान उस समय खड़े हुए जब पार्किंग से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी के बाद पार्किंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें चोर आसानी से वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रोटोकॉल विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ गोपालसिंह परिहार पिता जगत सिंह परिहार निवासी नलिया बाखल उज्जैन रोजाना की तरह सुबह 5.15 पर ड्यूटी करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक क्रमांक एमपी 13 ई एन 6342 नीलकंठ द्वार पर स्थित स्मार्ट पार्किंग में खड़ी की थी। मोटरसाइकिल को पार्किंग में लगाने के बाद गोपाल अपने काम पर चले गए।  दोपहर को घर जाने के लिए वह बाइक लेने पहुंचे तो उनकी बाइक पार्किंग में नहीं थी।

इसके बाद उन्होंने तुरंत स्मार्ट पार्किंग के जिम्मेदारों को बाइक के नहीं होने की जानकारी दी।  सीसीटीवी फुटेज देखने पर तीन युवक गोपाल की बाइक चुराते हुए दिखाई दिए। यह तीनों युवक करीब 15 से 20 मिनट तक स्मार्ट पार्किंग में आने जाने वाले व्यक्ति की रेकी करते रहे और करीब चार अन्य बाइक पर भी अपना हाथ साफ कर चुके थे। लेकिन, जब गोपाल की बाइक का लॉक आसानी से खुल गया तो वह इसे स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें