फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नागदा में अंधे कत्ल का खुलासा, चोरी का आरोप लगाने पर गुस्साए पड़ोसी ने की थी हत्या

Sat, 05 Apr 2025 03:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

नागदा थाना पुलिस ने दस दिन पहले हुए एक अंधेकत्ल के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पड़ोसी ने ही बुजुर्ग महिला के साथ विवाद करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने लगभग 150 कैमरों के फुटेज खंगाले और उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि नागदा मे 24 मार्च को प्रीति जैन उम्र 68 वर्ष की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने यशवर्धन सिंह पिता पवन सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया है और उसका सामूहिक जुलूस भी निकाला है। एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि घटना वाले दिन यशवर्धन सिंह अपने घर पर प्रतिदिन की तरह एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान उसके कानों में लगे ईयरबड पड़ोसी प्रीति जैन की छत पर गिर गए थे। यशवर्धन ईयरबड लेने के बाद प्रीति जैन की छत से लौट रहा था तभी प्रीति जैन का छत पर आना हो गया। उन्होंने यशवर्धन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे चांटा मार दिया, जिससे आक्रोशित होकर यशवर्धन ने विल्सी उठाकर प्रीति जैन के सिर पर मार दी और मौके से भाग गया। परिजनों ने उपचार के लिए प्रीति की अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 30 मार्च को उनकी मौत हो गई, अंतिम संस्कार के बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 50 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की। उसके बाद मुखबिर की सूचना पर यशवर्धन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को करना कबूल किया। एएसपी के अनुसार यशवर्धन कक्षा 12वीं का छात्र है, उसका अभी तक कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है, यशवर्धन को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है, ताकि मामले में अन्य बिन्दुओं पर भी पूछताछ की जा सके।

ये भी पढ़ें- निगम की लापरवाही से जा रही जाने, सीमेंटीकरण के कारण गिर रहे पेड़, बढ़ रहे हादसे

मृतका के अंतिम संस्कार में भी गया था यशवर्धन
एएसपी ने बताया कि मामले में सबसे अचंभित करने वाली बात यह है कि आरोपी मृतिका के अंतिम संस्कार भी शामिल हुआ था, ताकि किसी को उस पर शक नहीं हो सके, लेकिन सीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव, टीआई अमृतलाल गवरी की टीम ने यशवर्धन को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- जिले में पहली बार हुआ एनिमल ब्लड ट्रांसफ्यूजन, मुश्किल से बची जान; जानें पूरा मामला

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पर इन्होंने किया स्वागत
श्वेताम्बर मूर्तिपुजक संघ के अध्यक्ष मनीष जैन, महावीर इंटरनेशनल के वीर राजेश गेलड़ा, आशीष जैन, शुभम जैन, विजय तांतेड़, राजा कर्नावट, श्रेणिक बम, सुरेंद्र कांकरिया आदि ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुमान किया। इस दौरान एसआई राजेश कलमी, एएसआई प्रतीक यादव, प्रधार आरक्षक सुनील सिंह बैस, यशपाल सिंह सिसोदिया, रितेश बोरिया, दिनेश गुर्जर, राजपाल सिंह चंदेल, सोम सिंह भदौरिया, सुरेश डांगी, ईश्वर परिहार, कृष्णा बैरागी, जितेंद्र राठौर आदि का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें