फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: कट लगने पर टूटी हैवानियत की हदें, ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला

Tue, 27 May 2025 10:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामूली कहासुनी के बाद चार युवकों ने मिलकर एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। यह झगड़ा ऑटो से कट लगने की बात पर हुआ था। घायल ऑटो चालक का नाम राजिक है, जो गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना रविवार देर रात करीब 1:15 बजे जयसिंहपुरा पुल के नीचे हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार युवक मिलकर राजिक को लात-घूंसों और चाकू से बुरी तरह पीट रहे हैं। हमले में राजिक के पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवा गए।

यह भी पढ़ें:  इंदौर में दो जून को लगेगा रोजगार मेला, कई दिग्गज कंपनियां आएंगी, 18 से 40 वर्ष तक के लिए मौके
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि ऑटो से कट लगने की बात पर कहासुनी हुई थी, फिर युवकों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक नाबालिग है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें