फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पूर्णिमा और बुधवार के खास संयोग पर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर आनंदित हुए भक्त

Wed, 11 Jun 2025 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बुधवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के श्री गणेश स्वरूप के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दरबार में बेटे संग पहुंची अभिनेत्री कुनिका सदानंद, कहा- धन्य हो गई दर्शन पाकर

कालों के काल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बुधवार पर बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई।

ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ चतुर्दशी पर बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल को श्री गणेश के रूप में शृंगारित किया गया था। इस दौरान भगवान का शृंगार कर फूलों की माला भी अर्पित की गई। साथ ही मस्तक पर नवीन मुकुट से शृंगारित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। भस्म आरती   भस्म आरती  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें