उज्जैन से एक के बाद एक लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। बीते शुक्रवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि फ्रीगंज क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक एक हिंदू लड़की को बाइक पर बैठाकर घूम रहा है। सूचना पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक युवक और युवती पर नजर रखी। जब युवक युवती को लेकर फ्रीगंज ब्रिज से सुनसान इलाके की ओर ले जाने लगा, तो कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया।
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि इन दिनों सर्व हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए अभियान चल रहा है। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि युवक युवती को लेकर घूम रहा है। संगठन के पदाधिकारी अर्जुन भदोरिया और उनकी टीम ने युवक की गतिविधियों पर नजर रखी।
जानकारी के मुताबिक, युवक पहले युवती को चाय सुट्टा बार लेकर गया और वहां उसे चाय पिलाई। इसके बाद टावर चौक पर आइस्क्रीम खिलाई। बाद में वह युवती को ओवरब्रिज से सुनसान क्षेत्र की ओर ले जाने लगा। जब कार्यकर्ताओं ने उसे रोका और लड़की से रिश्ते के बारे में पूछा, तो पहले उसने युवती को अपनी बहन बताया। सख्ती करने पर उसने कबूल किया कि लड़की उसकी दोस्त है।
ये भी पढ़ें- खून से सने रिश्ते : पांच मौत से डरे परिवार ने रची साजिश, भतीजों ने अंधविश्वास में चाची को काटकर छत से फेंका
जांच के दौरान युवक की पहचान आधार कार्ड से मोहम्मद शेख, निवासी आगर रोड 5 नंबर नाका, के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से रेडियम काटने का एक कटर भी मिला, जिससे उसने कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में मोहम्मद शेख को माधवनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- MP News : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट का नोटिस, PM मोदी और स्वामी रामभद्राचार्य पर की थी टिप्पणी