फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Love Jihad: पहचान छिपाकर बनाए संबंध, मां बनी युवती तब बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, मामला दर्ज

Tue, 03 Jun 2025 10:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

बीते कुछ दिनों में उज्जैन में लगातार लव जिहाद जैसे मामले सामने आते ही जा रहे हैं। हिंदू युवती से धर्म छुपाकर पहले दोस्ती की जाती है और उसके बाद शादी का झांसा देकर शोषण किया जाता है। महाकाल थाना क्षेत्र में आज फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ 8 वर्षों तक संबंध बनाएं। इस दौरान युवती बिना शादी के ही मां बन गई। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) BNS और 3/5, मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दिनांक 2/6/25 को अपराध क्रमांक 262/25 दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार महाकाल थाना क्षेत्र में फूल-माला की दुकान लगाने वाली एक युवती की वर्ष 2016 में जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहने वाले रोहित उर्फ टल्ला से मुलाकात हुई थी। दो से तीन मुलाकात के बाद ही रोहित ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। तब तक युवती को रोहित के धर्म की कोई जानकारी नहीं थी। वह उसे हिंदू समझकर परिवार के लोगों को छोड़कर खुशी-खुशी उसके साथ रहने चली गई थी। रोहित ने उसे कई स्थानों पर किराए के मकान में रखा और इसके बाद वह उसे जयसिंहपुरा स्थित अपने मकान पर ले आया था। जयसिंहपुरा पर आने के साथ ही युवती को इस बात की भनक लगी की यह पूरा परिवार मुसलमान है और उसके साथ कुछ गलत हो रहा है, जिस पर उसने रोहित से पूरी सच्चाई पूछी। पहले तो रोहित ने कुछ भी बताने में आनाकानी की लेकिन बाद में उसने यह कबूल लिया कि उसका नाम रोहित नहीं बल्कि कुर्बान शाह है।

ये भी पढ़ें- झूठे नाम से महिला से प्यार, फिर बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला से लाखों रुपए झटके

शादी नहीं करना पड़ेगा निकाह
कुर्बान शाह की सच्चाई जब साने आ गई तो उसने युवती को उसके धर्म के अनुसार निकाह करने के लिए कहा और धर्म बदलने को बोला। युवती ने जब यह सब करने से इनकार किया तो उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।

हिंदू जागरण मंच ने की युवती की मदद
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि युवती को जब कुर्बान शाह की सच्चाई पता चली तो वह कुर्बान के साथ रहना नहीं चाहती थी, लेकिन कुर्बान उसके साथ मारपीट करते हुए उसे अपने साथ रखे हुआ था। युवती ने जैसे-तैसे हिंदू जागरण मंच के कपिल कसेरा से संपर्क साधा और उसके बाद हिंदू जागरण मंच की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलू दीदी चौहान, अर्जुन सिंह भदोरिया, राहुल सिसोदिया और अन्य लोगों की मदद से युवती थाने पहुंची। वहां उसने कुर्बान शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें