फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News:सुसाइड का वीडियो बनाकर फंदे पर लटका युवक, कहा - उसने मुझे धोखा दिया

Mon, 28 Apr 2025 05:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,उज्जैन

उज्जैन। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक आत्महत्या करने के पहले यह कहता नजर आ रहा है कि वह जिस लड़की से 2 सालों से प्यार करता था उसने  धोखा दे दिया। वह अब मुझसे प्यार नहीं करती और दूसरे लड़कों से बात करती है। उसकी इसी बेवफाई के कारण मुझे  ये कदम उठाना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें-ट्रेन के नीचे जाने वाली थी युवती, समय रहते सुरक्षा बल के जवानों पकड़ा


पुलिस के अनुसार  सुबह सूचना मिली थी कि छोटी मायापुरी क्षेत्र के अमन नगर में रहने वाले सर्वेश पिता नीलकंठ रायकवार में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।  चिमनगंज थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को अस्पताल भिजवाया और इस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतक सर्वेश दिल्ली में रहने वाली एक लड़की से पिछले दो सालों से बात करता था। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चलता रहा दोनों आपस में बातचीत करने के साथ-साथ मिलते भी रहे लेकिन सर्वेश को जब इस बात पर शक हुआ कि उससे बात करने वाली लड़की और भी लड़कों से बातचीत करती है तो उसने लड़की को समझाया लेकिन जब वहां नहीं मानी तो सर्वेश को लगा जैसे लड़की ने उसे प्यार में धोखा दे दिया है ।बस इसी बात से सर्वेश तनाव में रहने लगा। इसके बाद उसने एक वीडियो बनाया फिर अपनी जान दे दी। 
ये भी पढ़ें-उज्जैन में बसे 22 पाकिस्तानी, पुलिस ने खंगाले दस्तावेज, लांग टर्म वीजा पर कई साल से हैं यहां

कई बार उज्जैन आ चुकी थी लड़की
पुलिस के अनुसार सर्वेश और इस लड़की के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों ही परिवार को थी। लड़की जब भी उज्जैन आती थी तो वहां लड़के के साथ ही उसके परिजनों से भी मिलती थी।  सर्वेश ने आत्महत्या करने के पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें वह मौत का कारण लड़की द्वारा की गई बेवफाई बता रहा है।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे इस मामले में चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया और उनकी टीम पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें