फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के दीपों से रोशन हुई मां शिप्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Wed, 05 Nov 2025 10:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर बुधवार शाम को दीपदान हुआ। शहर में दिनभर दान-पुण्य और विभिन्न धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर रामघाट पर पर्व स्नान हुआ। श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान कर दान-पुण्य किया। महीनेभर से कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं ने पूर्णिमा स्नान का समापन किया। शाम को राधा-दामोदर एवं तुलसी का पूजन कर दीप दान किया गया। दीपों की रोशनी से शिप्रा का आंचल जगमगा उठा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शिप्रा नदी के किनारे जगमगा उठे, पूर्णिमा पर शिप्रा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, नदी में आटे के दीपक जलाकर प्रवाहित करने की परम्परा है। इसके लिए नदी के दोनों किनारों पर भक्तों की भरी भीड़ दिखाई दी। इस वर्ष विशेष योग में पूर्णिमा होने से बुधवार सुबह मोक्षदायिनी शिप्रा में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। ग्रामीण अंचलों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान कर देव दर्शन किए। हजारों दीपक नदी में जगमग करते हुए दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें- भोपाल में इज्तिमा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने लगाया धार्मिक भेदभाव का आरोप,तैयारियां जोरों पर

महाकाल मंदिर में हुई आकर्षक सजावट
पावन कार्तिक मास पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महापर्व के दिव्य वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

पुराणों मे है उल्लेख
शिप्रा नदी में दीपक छोड़ने के लिए बाहर से भी लोग पहुंचते हैं। पुराणों के उल्लेख है कि जो मनुष्य मंदिर और घर के मंदिर में दीप दान करता है, वह सभी सुखों को प्राप्त करता है। पद्मपुराण के अनुसार मंदिरों में और नदी के किनारे दीप दान करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।   दीप जलाकर मनाई गई पूर्णिमा   दीप जलाकर मनाई गई पूर्णिमा   दीप जलाकर मनाई गई पूर्णिमा  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें