फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल के दरबार पहुंचे गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल

Fri, 16 Jan 2026 08:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। वे यहां भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुझे लगातार बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मेरी प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद मेरे परिवार पर और सभी देशवासियों पर बना रहे।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में आज भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर भस्म आरती में शामिल हुए। तड़के तीन बजे शुरू हुई भस्म आरती में गौतम गंभीर ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भक्ति की। बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन करीब दो घंटे तक आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी पर जल अर्पित किया। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर गंभीर ने कहा की बाबा महाकाल के दरबार में लगातार आता रहता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद देश, परिवार और सभी पर बना रहे। इसी कड़ी में पुजारियों ने गौतम गंभीर का वस्त्र और प्रसाद देकर सम्मान भी किया।

ये भी पढ़ें- 16 जनवरी को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचेगी 32वीं किश्त, सीएम करेंगे 1836 करोड़ रुपये का अंतरण

जप करते रहे गंभीर
महाकाल के दरबार में गौतम गंभीर भस्म आरती में शामिल हुए वे आरती के दौरान बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए और पूरे समय भगवान महाकाल का जाप करते देखे गए। आपने चांदी द्वार से दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। याद रहे कि बाबा महाकाल के दरबार में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें