फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, दर्शन कर कहा-IPL तो ठीक, देश हमारे लिए पहले

Wed, 14 May 2025 07:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में आज भारतीय क्रिकेटर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन व दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी नजर आए।

ये भी पढ़ें-महाकाल ने बेटी दी, बच्ची को लेकर घुटनों के बल दर्शन करने पहुंचा पिता, की जय-जयकार

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि आज भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर, मोनू मिश्रा, शुभम दुबे, यशवंत महाजन, यश सिरसाड़व व उत्कर्ष सक्सेना ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आपने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मौका मिलते ही हम बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ जाते हैं। यह एक ऐसा स्थान है, जहां पर हमें पॉजीटिव एनर्जी मिलती है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के कारण आईपीएल बंद होने पर उन्होंने कहा कि आईपीएल सभी के लिए अच्छा है, लेकिन पहले देश की रक्षा जरूरी है। सेना के जवान जो काम कर रहे हैं वह हमारे लिए गर्व की बात है। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आईपीएल फिर से शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें-पहले पंचामृत स्नान फिर पूजन सामग्री से श्रृंगार, भस्म आरती में ऐसे सजे बाबा महाकाल 

दर्शन करने आते रहे हैं आईपीएल के खिलाड़ी
आईपीएल के खिलाड़ी, खासकर भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, महाकाल दर्शन करने उज्जैन अक्सर आते हैं। यह एक सामान्य बात है, क्योंकि महाकालेश्वर मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, और क्रिकेटरों को अपने प्रदर्शन के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा होती है। केएल राहुल को महाकाल का बहुत बड़ा भक्त माना जाता है। वे अक्सर अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दर्शन करने आते हैं। व्यंकटेश अय्यर ने भी महाकाल के दर्शन किए थे और आईपीएल में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा था। आकाश मधवाल ने भी महाकाल के दर्शन किए थे और दर्शन व्यवस्था की तारीफ की थी। साथ ही कई अन्य भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते हैं, जैसे कि हाल ही में 9 खिलाड़ियों ने भस्म आरती में भी शामिल होकर दर्शन किए थे।  बाबा महाकाल के दर्शन कर यह कहा- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें