फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में दो दिन पहले से मची गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले गणपति बप्पा

Mon, 25 Aug 2025 03:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

गणेश उत्सव पर्व भले ही 27 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन इसकी धूम अभी से उज्जैन में चरम पर पहुंच गई है। श्रद्धालुओं ने अभी से बप्पा को घर और कॉलोनियों में विराजमान करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार रात्रि को फ्रीगंज क्षेत्र से भगवान श्री गणेश का एक भव्य जुलूस निकाला गया तो शहर वासी इसे देखते ही रह गए। जुलूस में भगवान श्री गणेश की विशालकाय प्रतिमा के साथ ही डीजे, ढोल-ताशा निकले। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया की जय जयकार करते हुए चल रहे थे।

श्री उमा पुत्र समिति सिंधी समाज के यश कृष्णानी ने बताया कि आयोजन का यह 12वां वर्ष है। सिंधी कॉलोनी गली नंबर 3 में इस वर्ष भी गणेशोत्सव पर खास आकर्षण देखने को मिलेगा। यहां 85 हजार की लागत से बनी भव्य गणेश प्रतिमा पंडाल में विराजित की जाएगी। इस प्रतिमा की विशेषता यह है कि भगवान गणेश को उसी तरह के रथ पर स्थापित किया गया है। जैसे महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के रथ को संचालित कर रहे थे। मूर्ति में घोड़े रथ को खींचते प्रतीत हो रहे हैं, जिससे दृश्य और भी अलौकिक बन गया है।

ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2025: इस बार धन वृद्धि से जुड़े विशेष योग का संयोग, गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये खास उपाय

प्रतिमा को देखते रह गए लोग
यह प्रतिमा जब सिंधी कॉलोनी लाई जा रही थी, तो इसकी भव्यता देखकर राहगीर वहीं ठहर गए। कुछ ही देर में स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की मदद से प्रतिमा को सुरक्षित रूप से गली नंबर 3 स्थित पंडाल तक पहुंचाया गया।

इनकी मेहनत लाएगी रंग
पिछले 12 वर्षों से यह आयोजन सिंधी कॉलोनी की अनमोल मित्र मंडली और श्री उमा पुत्र समिति सिंधी समाज उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति में अमित कृष्णानी, जयेश चौधरी, यश कृष्णानी, निलेश परसवानी, लविश, मनमोहन, अभिजीत सिंह, सुमित, मयूर, गौरव सहित अन्य युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गणेशोत्सव के दौरान इस प्रतिमा का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगा।   अभी से निकलने लगी भव्य प्रतिमा   अभी से निकलने लगी भव्य प्रतिमा  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें