फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल से लिया आशीर्वाद

Fri, 28 Nov 2025 03:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने भगवान श्री महाकालेश्वर की भोग आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा रूपन का सम्मान किया गया। भगवान महाकालेश्वर का पूजन पुजारी आकाश गुरु द्वारा संपन्न कराया गया।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन जिन्हें भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद तथा विशेष रूप से भगवान श्री महाकाल में गहन आस्था के लिए जाना जाता है। आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ 7-सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद ग्रहण किया। याद रहे कि मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन इन दिनों भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनके समर्पित दृष्टिकोण के कारण वे यह विशेष यात्रा कर रहे हैं। पृथ्वीराज सिंह रूपन कला, संस्कृति, योग, ध्यान और भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

ये भी पढ़ें- शास्त्री के निवेदन को सिंधिया ने बताया आदेश, बोले- पालन होगा; जानें क्या है बागेश्वर महाराज की मांग?

आप भाग्यशाली जिन्हें बाबा महाकाल ने अपनी सेवा के लिए चुना
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी भाग्यशाली हैं, जिन्हें बाबा महाकाल ने अपनी सेवा के लिए चुना है। आपके सिर पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जो काम आप कर रहे हैं उसके लिए आपको बधाई। मुझे पता चला है कि महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काफी अच्छे काम हुए हैं, जोकि नजर भी आ रहे हैं। जय श्री महाकाल....

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें