फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पहले किया बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन, फिर पदभार ग्रहण करने पहुंचे नवागत संभागायुक्त आशीष सिंह

Thu, 11 Sep 2025 03:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

नवागत संभाग आयुक्त आशीष सिंह आज पदभार ग्रहण करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल मंदिर, भूखी माता, चिंतामण, मंगलनाथ, कालभैरव, सिद्धवट, हरसिद्धि के साथ ही अन्य देव स्थलों पर पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन किया और उसके बाद पदभार ग्रहण किया। हर बार की तरह इस बार भी आशीष सिंह भगवान की भक्ति में लीन नजर आए, जहां उन्होंने सभी मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद भगवान का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में बीच सड़क पर रोने लगीं महिला अफसर, पुलिसकर्मियों की आंखें भी हुईं नम, जानें क्या है मामला?

इंदौर कलेक्टर रहे उज्जैन के नवागत संभागायुक्त आशीष सिंह ने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उनके साथ उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आशीष सिंह उज्जैन में तीसरी बार अपनी सेवा देंगे। इससे पहले वे नगर निगम कमिश्नर, फिर कलेक्टर और अब संभागायुक्त बनकर उज्जैन में पदस्थ हुए हैं। वह इस पद के साथ सिंहस्थ मेला अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। आशीष सिंह ने आज पदभार ग्रहण करने से पहले महाकाल मंदिर, सिद्धवट, हरसिद्धि, भूखी माता, काल भैरव, मंगलनाथ, चिंतामण गणेश सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर किया था हमला

उज्जैन के करीब चार दशक के इतिहास में आशीष सिंह पहले ऐसे आईएएस बन गए हैं, जो निगमायुक्त, कलेक्टर, मेलाधिकारी के बाद अब संभागायुक्त की भूमिका में होंगे। उनकी पदस्थी सीएम डॉ. मोहन यादव की उस गहरी सोच का नतीजा है, जो सिंहस्थ के काम बेहतर कराना चाहते हैं। याद रहे कि सिंह को उज्जैन के तीन बड़े पदों का गहरा अनुभव है। सिंह के आने से सिंहस्थ के काम में तेजी आएगी। उन्हें निगम आयुक्त, कलेक्टर से लेकर मेला अधिकारी तक का अनुभव है। वह शहर की रग-रग से वाकिफ हैं। उनके अनुभव का फायदा सिंहस्थ 2028 में मिलेगा। याद रहे कि यूपी के उन्नाव जिले के रहने वाले आशीष सिंह की खूबी सबको साधने की है। उनकी गिनती तेजतर्रार अफसरों में होती है। वह कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अनुकूल बनाने का माद्दा रखते हैं। सत्ताधारी दल के साथ तो उनके संबंध बेहतर रहते ही हैं, विपक्ष के साथ भी पटरी बैठाने में उन्हें महारथ हासिल है। कोरोना काल में कलेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल यादगार है।

डॉ. सुदाम खाड़े ने भी किए दर्शन
इंदौर के नए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी गुरुवार को उज्जैन पहुंचे और संभागायुक्त आशीष सिंह के साथ महाकाल के दर्शन किए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें