फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मक्सी रोड किशनपुरा के एसिड विक्रेता के मकान में भीषण आग, जल गया सारा सामान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Thu, 12 Jun 2025 01:11 PM IST

मक्सी रोड स्थित किशनपुरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग में घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं क्षेत्र के लोगों को धुएं और एसिड की दुर्गंध से भी परेशान होना पड़ा क्योंकि यह आज जिस व्यक्ति के घर में लगी थी वह एसिड बेचने का धंधा करता था। इस आगजनी में एसिड भी जल गया।

जानकारी के अनुसार मक्सी रोड स्थित किशनपुरा क्षेत्र के एक घर में आज सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना वार्ड क्रमांक 39 के मक्सी रोड स्थित गली नंबर 8 की है, जहां विजय बड़गोतिया के मकान में रहने वाले एक किरायेदार के घर में आग लग गई। आसपास के रहवासी और दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया, पर तब तक घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: पांच साल में तगड़ा बैंक बैलेंस, कहां से आया पैसा? राजा के भाई ने की जांच की मांग

सुबह पांच बजे लगी थी आग
पार्षद जितेंद्र कुंवाल ने बताया कि आग आज सुबह करीब 5 बजे लगी। सूचना मिलते ही मोहल्ले के रहवासी मदद के लिए आगे आए और दमकल को भी सूचित किया। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक आग ने घर में रखे गद्दे, एसिड और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रहे हैं।



घर में रखी थी एसिड की बोतलें
बताया गया है कि जिस किरायेदार के घर में आग लगी, वह एसिड बेचने का कार्य करता है। आग की चपेट में आकर एसिड भी जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वैसे आज सुबह एसिड में आग लगने से लोग दुर्गंध के कारण काफी परेशान हुए।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें