कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति लोगों का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। उज्जैन शहर में पाकिस्तान का झंडा बनाया, जिसे लोग रौंदते हुए निकल रहे थे। संस्कृति रक्षक मंच ने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना में 26 लोगों की जान चली गई थी।
मंच के अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मोहन नगर चौराहे पर अंबे माता मंदिर के पास आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को मुख्य सड़क पर लगाकर अपने आक्रोश का इजहार किया। उन्होंने इस कृत्य के जरिए आतंकवाद से सख्त निंदा की और सरकार से मांग की कि कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एकजुटता दिखाई और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
यह भी पढ़ें: ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार
तिवारी ने कहा, हम अपने देश के नागरिकों की हत्याओं को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसे हमलों का पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे इस आंदोलन में शामिल होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हों। यह प्रदर्शन एक सशक्त संदेश है कि देश के हर नागरिक को सुरक्षा और न्याय का अधिकार है।
यह भी पढ़ें: एमपी में पाकिस्तानी पिता और हिन्दुस्तानी मां के बच्चों को लेकर फंसा पेंच, पुलिस ने मांगी सलाह
पाकिस्तानी झंडे को सडक पर बनवाकर रौंदा
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद देश भर में लोग अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच उज्जैन के घट्टिया क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे पर पाकिस्तान के झंडे की आकृति बनवाकर पाकिस्तान मुदार्बाद लिखवाया और पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस दौरान कई वाहन चालकों ने पाकिस्तान पर गुस्सा दिखाते हुए पाकिस्तान के झंडे के ऊपर से अपने वाहन निकाले। हिंदूवादी संगठनों ने झंडे को पैरों तले रौंदकर आक्रोश जताया। बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान घट्टिया थाने का पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।