फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: राहुल नाम बताकर युवती के साथ होटल में रुका आसिफ, पकड़ा गया तो बताने लगा बहन, मामला दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 09:33 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कानपुर का रहने वाला मुस्लिम युवक हिन्दू नाम की आईडी देकर युवती के साथ होटल में ठहरा था। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का खबर मिली तो होटल पहुंचे और पुलिस बुलाई। मुस्लिम युवक अपने साथ आई युवती को बहन बता रहा था। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई जहां जांच के बाद युवक के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता (वी एन एस), 2023 318 (4) 1, भारतीय न्याय संहिता (वी एन एस), 2023 319(2), भारतीय न्याय सहिता (वी एन एस), 2023 336(2), भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 336(3), भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 340(2)के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को खबर मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिन्दू युवती के साथ उज्जैन आया है। होटल में ठहरने के लिए घूम रहा है। वह चार होटल के चक्कर लगा चुका है। उसने नीलगंगा मंछामन क्षेत्र की होटल तपोवन में कमरा नम्बर 103 लिया है। तत्काल कार्यकर्ता होटल पहुंचे और नीलगंगा थाना पुलिस को बुलाया। होटल का रजिस्टर चेक करने पर सामने आया कि मुस्लिम युवक ने राहुल पिता राज गुप्ता निवासी ठाणे महाराष्ट्र का आधार कार्ड दिया है। पुलिस और कार्यकर्ता रूम में पहुंचे, जहां से युवक को बाहर निकाला गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ पिता असलम शेख निवासी कानपुर होना बताया। उसके साथ आई युवती भी कानपुर की रहने वाली थी। गलत नाम से होटल में ठहरे युवक-युवती को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। होटल मालिक अर्जुन डोडिया का कहना था कि हिन्दू आईडी देने पर उसने रूम दिया था। युवती की आईडी भी हिन्दू नाम से थी।

ये भी पढ़ें-  गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल; पुलिस ने दबोचा

युवती को बता रहा था बहन
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की तो वह अपने साथ आई युवती को बहन बताने लगा। उसका कहना था कि महाकाल मंदिर दर्शन करने आये हैं। आज वे मंदिर दर्शन करने भी गए थे। वहां लड़का मंदिर के बाहर रुक गया। लड़की अकेली मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। पूछताछ में युवक गलत नाम के आधार की जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस उससे आधार कार्ड के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा था।

आरोपी युवक को पीटा
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी युवक राहुल गुप्ता नाम से होटल में रुका था। संगठन के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार और मानसी पटवा, अर्जुन नरवरिया सुबह से दोनों का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें