फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जानिए क्या है उज्जैन की दरगाह पर जयश्री राम गूंजने का मामला, चलती रही हनुमान चालीसा

Sun, 14 Dec 2025 10:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

धार्मिक नगरी उज्जैन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मस्जिद में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मस्जिद के साथ ही मस्जिद के अंदर लगा एक बोर्ड भी नजर आ रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि पूरे आयोजन में सांप्रदायिक स्वाद दिखाई दे रहा है। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समाज के लोग आपस में मिलजुल कर गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सद्भाव की मिसाल पेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  शिप्रा को अशुद्ध बताने पर पुजारी महासंघ नाराज, कहा- मां शिप्रा राजनीति चमकाने का हथियार नहीं

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि हिंदू संत बम बम भोले बाबा की मौजूदगी में हनुमान अष्टमी पर रामघाट स्थित मौलाना मौज की दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था। इसमें न सिर्फ हनुमान जी बल्कि भगवान श्री राम के जयकारे भी लगाए गए। हनुमान चालीसा पाठ के साथ की धर्मालु जिन्होंने इस आयोजन में भजन कीर्तन किया और नृत्य कर प्रभु भक्ति में लीन भी दिखाई दिए। दरगाह में होने वाले हनुमान चालीसा के आयोजन को देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि ऐसे आयोजन दरगाह पर पहले कभी नहीं हुए थे।

भाईचारे का माहौल दिखाई दिया
हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान पूरे परिसर में शांति और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा। आयोजन के समय मुस्लिम समाजजन भी मौजूद रहे। इस दौरान न तो किसी प्रकार का साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिला और न ही पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता पड़ी। इस आयोजन से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग उज्जैन की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सद्भाव की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें