फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: युवक-युवती का नदी में मिला शव, आपस में कपड़े से बंधे थे दोनों, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Sep 2025 08:12 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

शिप्रा नदी में रविवार को एक युवक-युवती का शव मिला है। उनकी शिनाख्त राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वालों  के रूप में हुई है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि यह भी शक जताया जा रहा है कि कहीं उनकी हत्या कर शव नदी में तो नहीं डाला गया। इसका खुलासा पुलिस जांच में ही होगा। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

जिले के महिदपुर इलाके में शिप्रा नदी में एक युवक और युवती के शव आपस में कपड़े से बंधी हालत में मिले हैं। दोनों तीन से लापता थे। तब से इनकी खोज हो रही थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर यहां पहुंचकर शवों को बाहर निकाला गया। महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जांच से पता चला है कि राजस्थान के भीलवाड़ा के बल्लू गुर्जर का उसी के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से बाइक पर सवार होकर मध्यप्रदेश आ गए थे। उज्जैन शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर महीदपुर में शिप्रा नदी में छलांग लगा दी थी। बाइक शिप्रा नदी के पुल पर खड़ी मिली थी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के राजवाड़ा पर जश्न मनाने आए लोगों को पुलिस ने लौटाया, पौन घंटे बाद खाली कराया चौक

राजस्थान पुलिस को थी तलाश
टीआई परिहार ने यह भी बताया कि लड़की को भगाने के मामले में बल्लू के खिलाफ भीलवाड़ा के पचोर पुलिस थाने में केस दर्ज था। राजस्थान पुलिस भी दोनों को तलाश रही थी। संभवतः इसी कारण दोनों घर से भागकर यहां पहुंचे और तीन दिन पहले सुसाइड कर लिया। पचोर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
पुलिस ने बताया कि शव तीन दिन तक नदी में ही बंधे रहे। जब पानी की धारा में शव किनारे आए तो ग्रामीणों को दिखाई दिए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गांव और आसपास के इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। लोग इसे प्रेम संबंधों में परिवारों के विरोध और सामाजिक दबाव का परिणाम मान रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें