फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में बेलपत्र और रुद्राक्ष से शृंगारित हुए बाबा महाकाल, मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे धाम

Mon, 21 Apr 2025 07:38 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में बाबा महाकाल को ॐ नमः शिवाय लिखे बेलपत्र से सजाया गया और रुद्राक्ष की माला पहनाकर शृंगारित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।



मंत्री प्रहलाद पटेल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। पूजन जितेन्द्र पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एस.एन. सोनी ने श्री पटेल का स्वागत-सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में तेज गर्मी का असर, 23 शहरों में पारा 40 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम





ये भी पढ़ें- इंदौर में बनेंगे दो नए आईटी पार्क, 50 से ज्यादा कंपनियों को मिलेगी स्पेस

मुंबई और दिल्ली से पहुंचे दानदात
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान की शृंखला में नई दिल्ली से पधारे चंदन चावला द्वारा पुजारी अर्पित शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को एक नग मुकुट और दो नग कुंडल भेंट किया। इनका वजन लगभग 3064.000 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई के नीलम नितेश सिंह द्वारा पुरोहित सुभाष शर्मा व रुद्रांक्ष शर्मा की प्रेरणा 1 नग रजत अभिषेक पात्र व लकड़ी में रजत जड़ित पाटला (श्री महाकालेश्वर भगवान के भोग हेतु) भेंट किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें