फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में बाबा महाकाल के मस्तक पर नजर आया एक और शिवलिंग, दर्शन कर श्रद्धालु हो गए भावविभोर

Sat, 31 Jan 2026 07:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

माघ मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका भस्म रमाकर आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों ने इन दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे माघ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया। उसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का ऐसा दिव्य शृंगार किया गया था कि बाबा महाकाल के शिवलिंग पर एक और शिवलिंग नजर आया। आज बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि-महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां प्रारंभ
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि-महाशिवरात्रि पर्व 2026 का आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि महापर्व) तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। महापर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। पर्व की तैयारियों के अंतर्गत मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई, मंदिर परिसर की रंग-रोगन (पुताई), कोटितीर्थ कुंड की सफाई तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें