फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, बोले-सुना बहुत था, आज अनुभव किया चमत्कार

Fri, 06 Jun 2025 02:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का यह धाम पावन और पूनीत है। दर्शन के बाद मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। ठाकुर ने पहली बार बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और इसके चमत्कारों को महसूस किया। उन्होंने सभी से बाबा महाकाल के इस पवित्र धाम पर आकर आशीर्वाद लेने की प्रार्थना की।

मंदिर प्रशासन ने किया स्वागत

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर अपने धर्मपत्नी के साथ सुबह मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से दिव्य दर्शनों का लाभ उठाया और नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए नंदी जी की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एल. सोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और सत्कार किया।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का परिचय

शांतनु ठाकुर 2019 से बनगांव लोकसभा सीट से सांसद हैं। 7 जुलाई 2021 को कैबिनेट फेरबदल के बाद वे केंद्रीय राज्यमंत्री बने और बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें