फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किए महाकाल के दर्शन, ध्यान लगाकर मांगा सद्बुद्धि और सामर्थ्य

Sat, 02 Aug 2025 08:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

श्रावण मास का पावन समय चल रहा है। मैं अपने परिवार और साथियों के साथ भगवान महाकाल के चरणों में नमन करने आया हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि सभी को सद्बुद्धि और सामर्थ्य प्रदान करें, जिससे हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर सकें। महाकाल भगवान की कृपा सब पर बनी रहती है। यह बात आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से कही।



मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज दोपहर को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से दर्शन करने के दौरान बाबा महाकाल का दर्शन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अर्चन पुरोहित सत्यनारायण जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर एस.एन. सोनी द्वारा तोमर का स्वागत और सत्कार किया गया।

जल द्वार से किया प्रवेश
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज जल द्वार से मंदिर में प्रवेश कर विधि-विधान के साथ भगवान का पूजन-अर्चन किया। नंदी जी के कान में मनोकामना कही और नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। इस दौरान पुजारी ने जल अर्पित करवाकर पूजन अर्चन करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें