फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती के दर्शन करने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं सारा अर्जुन, बोलीं- ये अनुभव सबसे अलग

Sat, 11 Apr 2026 04:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन और अभिनेता राज अर्जुन ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती का दर्शन कर निराकार से साकार स्वरूप के दिव्य दर्शन किए।

महाकाल के दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मंदिर में आकर एक अलग ही शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद मन में कोई विशेष इच्छा नहीं रही, बस स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है और उनका दिल बहुत खुश है। सारा ने मंदिर की व्यवस्था की भी सराहना करते हुए इसे बेहतरीन बताया। उन्होंने यह भी बताया कि आज उनकी मां का जन्मदिन है, जिससे यह दिन उनके लिए और भी खास और शुभ बन गया।

मनीष मल्होत्रा ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
वहीं, देश के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने ‘हर हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए कहा कि इंदौर आने का उनका कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन उन्होंने मन बना लिया था कि सबसे पहले मंदिर में दर्शन करने आएंगे। उन्होंने बताया कि वे पहली बार यहां दर्शन करने पहुंचे हैं और उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वे आगे भी बार-बार यहां आना चाहेंगे। मनीष मल्होत्रा अपने नाम के ब्रांड के संस्थापक हैं और फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें फैशन जगत में योगदान के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें फिल्म रंगीला के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: चंदन से श्रृंगार और भस्म रमाकर सज गए बाबा श्री महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

भस्म आरती के बाद सारा अर्जुन ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया।

कम उम्र में बनाई खास पहचान
सारा अर्जुन ने कम उम्र में ही विज्ञापनों और फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म धुरंधर से उन्हें खास पहचान मिली। वे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

‘धुरंधर 2’ में सारा अर्जुन ने  यालीना जमाली का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इस फिल्म में वे मुख्य किरदार हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की पत्नी के रूप में नजर आईं। रणवीर सिंह और आर माधवन जैसे बड़े कलाकारों के बीच भी सारा ने अपनी सशक्त अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। इस भूमिका की सफलता के बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स भी मिल रहे हैं, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें