फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एक साल में आठ मकानों पर किया हाथ साफ

Tue, 17 Jun 2025 08:07 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

माधव नगर थाना पुलिस ने टीम बनाकर एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जोकि पिछले एक साल से माधव नगर थाना क्षेत्र के सेठी नगर, उदयन मार्ग, कोठी रोड क्षेत्र के सूने मकान को मौका मिलते ही निशाना बना लेता था। पुलिस इस शातिर चोर की पिछले काफी समय से तलाश में थी, जिसके लिए एक टीम भी गठित की गई थी, जो चोर के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही अब तक हुई चोरी के स्थान के सीसीटीवी, मुखबिर के माध्यम से इस चोर तक पहुंचने का प्रयास कर ही रही थी और उन्हें सफलता भी मिल गई।

ये भी पढ़ें- मानसून की एंट्री, कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा मानसून

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि थाना माधवनगर क्षेत्र सेठीनगर, उदयन मार्ग, राजस्व कालोनी, कोठी रोड़ के अंतर्गत विगत एक वर्ष से सूने मकानों में ताला तोड़कर चोरी की घटनाएँ हो रही थी जिस पर से थाना माधवनगर पर अपराध क्र-398/2024, 515/2024, 23/2025, 43/2025, 131/2025, 142/2025, 253/2025, 259/2025 धारा 331(4),305 ए बीएनएस के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए थे। लगातार हो रही इस चोरी पर नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर दीपिका शिंदे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक राकेश भारती के मार्गदर्शन मे विशेष टीम का गठन कर लगातार प्रयास किए गए। टीम द्वारा आदतन अपराधियों से पूछताछ करते तथा घटना से संबंधित सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्य किया और 13.06.2025 को आरोपी मनोहर सेन पिता मांगीलाल सेन उम्र 48 साल नि. कृष्णा परिसर नानाखेडा उज्जैन को मंडीदीप जिला रायसेन को सोना, चांदी, डायमंड के जेवरात मिलने पर गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा पिछले एक वर्ष से माधवनगर थाना क्षेत्र में सूने मकानों का ताला तोड़कर की गई 8 वारदातों का खुलासा किया गया।



इतने अपराध हैं दर्ज
आरोपी मनोहर सेन पिता मांगीलाल सेन उम्र 48 साल नि. कृष्णा परिसर नानाखेड़ा उज्जैन एक आदतन निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध थाना माधवनगर पर 18 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के सभी अपराध चोरी से संबंधित है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें