फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दमोह में बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, हादसे के बाद चार पहिया वाहन में लगी आग

Fri, 11 Nov 2022 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा हटा-दमोह मार्ग पर बोलेरो और बाइक की टक्कर से हुआ। बोलेरो और बाइक में आमने सामने की टक्कर हुई, जिससे बाइक में सवार दो युवक काफी दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद बोलेरो में जबरदस्त ब्लास्ट के साथ ही आग लग गई और चार पहिया वाहन धू-धूकर जलने लगा। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बोलेरो जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे में अनिल पिता राजाराम पटेल (35 वर्ष) और सुदीप पिता पुरुषोत्तम पटेल (30 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो वाहन जिला पंचायत सदस्य के बेटे का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं: Damoh: बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जिला पंचायत सदस्य के बेटे की है गाड़ी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें