फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: जिला अस्पताल परिसर से महिला का पर्स चोरी, सोने के जेवरात और 5000 रुपये रखे थे

Sun, 22 Sep 2024 11:50 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में रविवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें सोने के गहने और 5000 रुपये रखे थे। हालांकि, महिला के बेटे ने मौके से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बुजुर्ग महिला के बेटे नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी का टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन हुआ था। उनकी मां रविवार सुबह जिला अस्पताल परिसर में बने कुएं पर नहाने के लिए गई थीं। जब वह कपड़े बदल रही थीं, तब एक व्यक्ति ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में सोने की झुमकी, मंगलसूत्र और 5000 रुपये थे। नरेंद्र सिंह ने आरोपी को भागते हुए देखा और उसे पकड़कर जिला अस्पताल पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।

पीड़िता उत्तर प्रदेश की निवासी 
नरेंद्र सिंह ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के महरौनी थाना क्षेत्र के बेरवारा गांव के निवासी हैं। वे अपनी पत्नी के इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय आए थे। उनके साथ उनकी मां भी आई थीं, पत्नी का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए  उसने सोने की बालियां और मंगलसूत्र मां के पर्स में रख दिया था। साथ ही 5000 रुपये भी पर्स में थे। जब उनकी मां कुएं पर नहा रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने पर्स चुरा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लंबे समय से चोर सक्रिय हैं
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में चोर लंबे समय से सक्रिय हैं। कभी मरीजों के परिजनों के मोबाइल चोरी हो जाते हैं, तो कभी अस्पताल परिसर में बने कुएं पर नहाते समय उनके सामान चोरी हो जाते हैं। यह पहली घटना नहीं है, पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें