फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: फ्रॉड कॉल करके ओटीपी मांगा, बैंक खाते से उड़ाए तीन लाख, ऑनलाइन ठगी के तीन आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 08:00 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

जिले के कछिया गुढ़ा गांव के व्यापारी से तीन लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ठगी की यह वारदात चंदेरा थाना क्षेत्र में हुई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल की मदद से जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उड़ीसा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टीकमगढ़ जिले के कछिया गुढ़ा गांव निवासी व्यापारी मनोज गुप्ता को 6 जून 2024 को एक फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे बैनर बनाने के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी की मांग की और जैसे ही व्यापारी ने ओटीपी साझा किया, आरोपियों ने उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। व्यापारी को ठगी का पता चलने पर उन्होंने तत्काल चंदेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 1 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। साइबर सेल की मदद से जब जांच आगे बढ़ी तो ठगी करने वाले आरोपियों की लोकेशन भुवनेश्वर, ओडिशा में पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम को उड़ीसा भेजा गया, जहां तीन आरोपियों सुरेंद्र नायक (तारिणी बस्ती, ओडिशा ), पिंकी शेट्टी (तारिणी बस्ती, ओडिशा ) और दिपुन (निरंकारी नगर, ओडिशा ) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के बैंक खातों को सीज करा दिया है और अब इस मामले में आगे की जांच कर आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें