फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: रावण दहन के कार्यक्रम में जमकर गरजे केंद्रीय मंत्री खटीक, कांग्रेस विधायक ने कही यह बात

Sun, 13 Oct 2024 01:10 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ शहर के नजरबाग में आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में टीकमगढ़ विधानसभा के विधायक और टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भ्रष्टाचार पर तीखे कटाक्ष किए। बीती रात नजरबाग में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शामिल हुए थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और एक-दूसरे पर कटाक्ष किए गए। टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि हर साल हम रावण की ऊंचाई बढ़ाते जाते हैं, लेकिन रावण की ऊंचाई घटनी चाहिए। उन्होंने रावण की ऊंचाई को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कहा कि राम राज्य तभी संभव है जब भ्रष्टाचार कम होगा।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित ही राम राज्य तभी आएगा जब भ्रष्टाचार कम होगा। आतंकवाद, नक्सलवाद और आतंक का पर्याय तभी समाप्त होगा जब भगवान राम राज्य की परिकल्पना लागू होगी। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन सांसद के रूप में व्यतीत हो रहा है, लेकिन मेरे या मेरे परिजनों पर 1 रुपये का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे केवल टीकमगढ़ प्रचार के लिए आते हैं, उन्होंने कभी किसी अधिकारी या कलेक्टर को किसी काम के लिए फोन नहीं किया। मेरा जीवन राजनीति में स्वच्छ रहा है, कोई भी  भ्रष्टाचार साबित नहीं कर सकता। 
 
रावण दहन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे, जो हर साल की तरह इस बार भी नजरबाग में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा आयोजित किया जाता है, जो वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें